Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

कुर्मी महासभा ने सौंपा ज्ञापनः महिला पहलवानों को न्याय दिलाने, ब्रजभूषण शरण के गिरफ्तारी की मांग

बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शुक्रवार को प्रदेश संगठन सचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी आर.के. सिंह पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि जन्तर मन्तर पर न्याय के लिये धरना दे रही महिला पहलवानों को न्याय दिलाया जाय और कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि महिला पहलवानों को न्याय न मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर तो भाजपा नेता ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ का नारा देती है तो दूसरी ओर देश को पदक दिलाने वाली बेटियों की मांग पर सरकार और जिम्मेदार चुप हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोप गंभीर हैं और उनके द्वारा कुश्ती संघ को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है। अच्छा हो कि आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर बेटियों को न्याय दिलाया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में डा. विजय कुमार वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, सुलेखा चौधरी, रेनूबाला चौधरी, अशोक वर्मा, के.सी. चौधरी, जुगुल किशोर चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, अजय कुमार चौधरी, अजय चौधरी, रजत चौधरी, सूरज चौधरी, मनसाराम, अरविन्द चौधरी, विद्या सागर चौधरी, जवाहर लाल वर्मा आदि शामिल रहे।