Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

नारी सम्मान की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य-उमा पांडेय

बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी जप्ती विकास क्षेत्र गौर के परिसर में प्रधानाध्यापिका उमा पांडेय की अगुवाई में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसके अंतर्गत जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड एवं जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय द्वारा महिला हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह द्वारा यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत आसपास के लोगों को विद्यालय परिसर में बुलाकर दुपहिया पर हेलमेट लगाने और अगली सीट पर चार पहिया वाहन में बैठने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
पराली बचाओ अभियान के अंतर्गत पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और पराली न जलाने की शपथ दिलाई।
विद्यालय में स्काउट गाइड दलों का पंजीकरण भी कराया गया।
आशिफ राना,रजनीश सिंह,पुरुषोत्तम वर्मा, किरन गुप्ता आदि की सहभागिता रही।