Sunday, May 19, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

रूधौली से भाजपा प्रत्याशी संगीता के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

वक्ताओं ने गिनाई उपलब्धियां, कहा विकास के लिये भाजपा की जीत जरूरी

बस्ती। शनिवार को रूधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से भानपुर तिराहे पर किया। नेताद्वय ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा विकास कार्यो में भेदभाव नहीं करती कहा कि रूधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल की जीत से त्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और क्षेत्र का समुचित विकास होगा।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि मतदाता स्वयं समीक्षा करें कि पूर्व के कार्यकाल मंे नगर पंचायत स्तर पर कितना और किसका विकास हुआ। आवाहन किया के मतदाता नगर पंचायत रूधौली के समग्र विकास के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान करें जिससे विकास की गति में तेजी आये।
भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से डा. एन बी सिंह, ओम नाथ सोनी, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह अभिषेक , अंकित सिंह राकेश शमार्, राजू पाण्डेय, मनोज ठाकुर, राम जी जायसवाल, हिंदू महासभा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, दुर्गेश सोनी, बलराम सिंह, राहुल, अतुल यादव, जेपी, महेश सिंह, राजेश सिंह चौधरी, पप्पू चौधरी , अंशु पंडित पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, अमर सोनी के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।