Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ प्रबंधन की बड़ी भूमिका होती है-राधामोहन सिंह

बस्ती। आज भाजपा जिला कार्यायल पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधि/ संचालन समिति, स्थानीय निकाय की बैठक सम्पन हुई
बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी मा. सांसद राधामोहन सिंह उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ प्रबंधन की बड़ी भूमिका होती है। हम सभी लोग अपने बूथों को और सशक्त करने में जुट जाएं सभी प्रमुख पदाधिकारी स्वयं में सबसे पहले अपने बूथ का सत्यापन करें कि मेरे अपने बूथ पर हमारी क्या स्थिति है
बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख को एक-एक वोट की चिंता करनी हैं हमारे लिए एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण हैं तभी हम अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा सार्थक करेंगे।
इसीलिए बूथ अध्यक्ष और बूथ कमेटी के साथ सभी जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता लग जाएं और 11 मई को प्रत्येक बूथ पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाएं।
उन्होंने ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को हम बूथ स्तर पर 25-25 की संख्या के साथ सुनें जिसमें जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार दलित शोषित वंचित पिछड़ा के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं जारी कर रही हैं। योजनाओं को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को करना है। नगर पंचायत एवं नगरपालिका अध्यक्ष के साथ-साथ जब वार्डों में सदस्य भी भारी संख्या में जीत कर पहुंचेंगे जिससे आगामी लोकसभा चुनाव जितना काफी आसान हो जायेगा।

बैठक को संबोधित राष्ट्रीय मंत्री/हरीश द्विवेदी, जिला प्रभारी अशोक सिंह ने किया
संचालन नगर पालिका संयोजक पूर्व विधायक रवि सोनकर ने किया।

बैठक में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी,जिला सहकारीबैंक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह,नगर पालिका प्रत्याशी सिमा खरे,पूर्व विधायक संजय जायसवाल,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दादा विजयसेन सिंह,पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला,राजेन्द्र गौड़,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी,सुशील सिंह,दयाशंकर मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह,रघुनाथ सिंह,अभिषेक कुमार,दुष्यंत विक्रम सिंह,जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह,अरविंद श्रीवास्तव गोला ,रवि प्रताप सिंह,प्रतुष विक्रम सिंह, रामचरण चौधरी,अनूप खरे,गजेंद्र सिंह,कुँवर आनंद सिंह,अखण्ड प्रताप सिंह,अजय पाल सिंह,श्याम विहारी गौड़,अध्यक्ष रोली सिंह,जान पाण्डेय,उत्कर्ष शुक्ला,भूपेंद्र सिंह राणा,अभिषेक सिंह गोलू, सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।