Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा से कप्तानगंज अध्यक्ष पद प्रत्याशी ईं वीरेंद्र कुमार मिश्र ने किया नामांकन

कप्तानगंज/बस्ती। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगर पंचायत कप्तानगंज बाजार से भाजपा प्रत्याशी ईं वीरेंद्र कुमार मिश्र ने सादगी के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव चिन्ह नामांकन पत्र दाखिल किया। और कप्तानगंज बाजार में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने नगर पंचायत चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्रों के साथ फीटा काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रत्यूष विक्रम सिंह, विवेकानंद मिश्र, जटाशंकर शुक्ला, नागेन्द्र सिंह सिंकू, विवेक मिश्र, विनोद कमलापुरी, सहित कार्यकर्ता एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।