Saturday, May 18, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

रूधौली से भाजपा की संगीता जायसवाल ने किया नामांकन

बस्ती। रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल ने सोमवार को रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में सादगी से नामांकन किया। कहा कि उन्हें अवसर मिला तो रूधौली नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव रचनात्मक पहल करेंगी।
संगीता प्रताप जायसवाल के दौरान ब्लाक प्रमुख जयेश प्रताप जायसवाल, राजू पाण्डेय, मनोज सिंह, विजय तिवारी, पिकूं सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, बी.एन. पाण्डेय, अखिलेश सिंह, अंशु पंडित, अमर सोनी के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।