Saturday, May 18, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

शालू चौधरी राजपाल ने किया अध्यक्ष पद का नामांकन

बस्ती, 23 अप्रैल। महायोजना 2031 तथा निजी स्कूलों की मनमानी का विरोध कर बीडीए की नाक में दम करने वाले पूर्वांचल राज्य जनान्दोलन ‘पीआरजे’ ने व्यापारी नेता आनंद राजपाल की बहू शालू चौधरी राजपाल को नगरपालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है। पेशे से इंटीरियर डिययनर शालू चौधरी पढ़ाई लिखाई में स्नातक है। पीआरजे के आन्दोलनों में उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।

पीआरजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिन्दुस्तानी ने रविवार शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति में शालू को अपना प्रत्याशी घोषित करते हुये सोमवार को नामांकन कराने की घोषणा की। वहीं शालू चौधरी ने कहा मौजूदा जनप्रतिनिधि खुद एक समस्या हैं। राजनीति मेरा पेशा नही है लेकिन हालातों को बदलने की क्षमता रखती हूं। शाल चौधरी राजपाल को प्रत्याशी घोषित करने के बाद नगरपालिका चुनाव में तेजी से समीकरण बदलने शुरू हो गये हैं। फिलहाल चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। शालू चौधरी राजपाल के नाम पर पीआरजे के बलावा व्यापार मंडल सहित कई संगठनों का समर्थन है। पीआरजे ने उन्हे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।