Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

अनियंत्रित बोलेरो ने मारी बाइक व सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को टक्कर

महादेवा/बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के शुक्रवार को गौरा उपाध्याय गांव के सामने 3:36 बजे अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक व सडक किनारे खडे बुजुर्ग को सामने से मारी जोरदार टक्कर, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक चालक के पैर मे गंभीर चोटें आई और सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग बोलेरो की चपेट मे आने से हालत गंभीर। आसपास के लोगों ने दोनो को आननफानन मे बाइक से ही निजी स्वास्थ्य केंद्र सहाय हॉस्पिटल बोकनार ले गए।

लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा उपाध्याय गांव निवासी श्यामलाल पुत्र रामलौट उम्र लगभग 60 वर्ष भैंस को चारा डालकर सड़क पार करके घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। वही दूसरा सुरेंद्र पुत्र बहराइची उम्र 19 वर्ष ग्राम कैथवलिया के महादेवा चौराहे के पास से काम करके घर खाना खाने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही गौरव उपाध्याय गांव के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से बाइक मे टक्कर मार दिया। बोलेरो चालक टक्कर मार के वहा से फरार हो गया। राहुल, सुरेंद्र, गुड्डू, विवेक, ज्ञानदास, राम तीरथ, संतोष, बहराइची के साथ अन्य तमाम लोगो ने घायलों को बाइक से जदीकी निजी स्वास्थ्य केंद्र बोकनार ले गए।

लालगंज थाना अध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बोलेरो की खोजबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।