Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस नेताओं ने रोजा इफ्तार में दिया हिन्दू-मुस्लिम भाई चारे का संदेश

बस्ती। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा मुस्लिम दलित एकता रोजा इफ्तार का आयोजन कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद के संयोजन में रौता चौराहा स्थित कांग्रेस के शिविर कार्यालय पर किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, देवेन्द्र श्रीवास्तव और नोमान अहमद ने रोजा इफ्तार से पूर्व कहा कि बाबा साहब डा. अम्बेडकर की जयंती और जुमे के दिन इफ्तार का उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम एकता की कड़ी को मजबूत करना है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है, कांग्रेस प्रेम से लोगों का भरोसा जीतेगी।
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों ने इफ्तार से पहले अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआएं की। दुआएं खैर के बाद रोजेदारों के साथ मौजूद सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। एकता-भाईचारे का संदेश देने वाले इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधूशरन आर्य, सलाहुद्दीन, अरूण कुमार पाण्डेय, नफीस अहमद, विश्वनाथ चौधरी, उदयराम यादव, सोनू लाला, जहीर अहमद, मो. रिजवान, फरमान अहमद, भरत कुमार, शिवम, आदित्य, फुरकान अहमद, शारिब अहमद, फरहान, सुल्तान, गंगा प्रसाद मिश्र, वरूण पाण्डेय, राहुल पटेल आदि उपस्थित रहे।