Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

काफी दिनों से फरार चल रहे 5 नफर वारंटीओं को नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार

नगर बाज़ार/बस्ती ( शकील खान) नगर थाना क्षेत्र ने पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद और नगर पुलिस टीम के कुशल नेतृत्व में अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नगर पुलिस टीम में काफी दिनों से फरार चल रहे 5 नफर वारंटीओं को नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है वही नगर थाना अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि इन पांचों अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाना नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 1077 बटा 2022 धारा 147 308 323 504 506 आईपीसी से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है वही गिरफ्तार करने वाली टीम में नगर थाना अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद चौकी प्रभारी करहली उप निरीक्षक अनस अख्तर मुख्य आरक्षी महेंद्र यादव मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पांडे की मौजूदगी में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है