Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर स्कूली बच्चों के माध्यम से निकाली गई रैली

नगर बाजार/बस्ती।(शकील खान)विकास खण्ड बस्ती सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू से शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर स्कूली बच्चों के माध्यम से रैली निकाली गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
जानकारी के मुताबिक संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के सहयोग से क्षेत्र के ग्राम पंचायत मे संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। विभिन्न स्लोगन के साथ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और नारों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई अपनाने सहित संचारी रोग को नियंत्रित करने का तमाम उपाय बताया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास ने कहा कि जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान और सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान पर लोगों को जागरूक करना है। पूरे अप्रैल माह मिशन संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण भी शुरू हो रहा है जिसमें नियमित टीकाकरण से छूटे शून्य से दो वर्ष तक के सभी बच्चों और गर्भवती को टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से हम संचारी रोगों पर काबू पा सकते हैं। अभियान की सफलता के लिए समुदाय का सहयोग भी आवश्यक है। आशा है कि हम सभी मिल कर अभियान में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश चौधरी, अश्वनी मिश्रा, सुरेश पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी व समस्त कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे।