Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

सनातन धर्म से संस्था द्वारा नव वर्ष पर 1001 घरों में हवन

बस्ती। नव संवत्सर २०८० के आगमन के स्वागत अवसर पर सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा १००१ घरों में ऋतु अनूकूल औषधियों से बनी हुई दिव्य हवन सामग्री, भगवा ध्वज, आम की समिधा, दीया, बाती, श्रीमद्भभगवत गीता जी की पुस्तक, सनातन धर्म संदर्भ पुस्तिका, कपूर, रंगोली के रंग का निःशुल्क वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
सनातन धर्म संस्था के सदस्य कर्नल के सी मिश्र ने बताया कि हमारा नव संवत्सर (नव वर्ष) केवल हमारा नही वरन सम्पूर्ण सृष्टि का नव वर्ष है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार सृष्टि की गणना इसी माह से करते हैं। नव संवत्सर पूरी तरह से वैज्ञानिक और खगोल शास्त्र पर आधारित नव वर्ष है।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को १००१ घरों में हवन कर वातावरण को शुद्ध करने व सभी के अंदर धर्म और राष्ट्र को लेकर भाव भरने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
सदस्य सुशील मिश्र ने बताया कि वर्तमान में ओजोन का क्षरण, पर्यावरण प्रदूषण, भयंकर गर्मी का जो प्रकोप हम लोग झेल रहे हैं उससे बचने की वैज्ञानिक व्यवस्था है कि हम नियमित यज्ञ के माध्यम पर्यावरण को सुगन्धित करें, ऋतु अनुकूल सामग्रियों से हवन कर बचा जा सकता है।
संस्था द्वारा तैयार हवन सामग्री में ५१ प्रकार की औषधियों का प्रयोग किया गया है।
ये औषधिया, रोगनाशक, पुष्टिकारक, सुगन्ध वर्धक, शक्ति वर्धक सामग्रियों का मिश्रण हैं।
आज हम लोग अंग्रेजियत की तरफ बढ़ रहे हैं ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपने मूल से जुड़े रहें क्योंकि हमारा मूल सबसे अधिक वैज्ञानिक, सबसे समृद्ध और सबसे कल्याणकारी है। संस्था इस अभियान हेतु लोगों से उनका नाम पता संग्रहित कर रही है जिससे उन्हें 3 दिन पूर्व ही सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। संस्था द्वारा लोगों से चौराहों व घरों पर तोरण द्वार सजाकर, मिठाई बाँटकर, पकवान बना कर, लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित कर नव बर्ष का मनायें।