Monday, July 8, 2024
साहित्य जगत

कवि श्रवण कुमार को ‘साहित्य भूषण सम्मान

बस्ती । साहित्य के क्षेत्र में नित नये आयाम विकसित कर रहे रूधौली विकास खण्ड के लखनपुरवा निवासी युवा साहित्यकार, कवि श्रवण कुमार दूबे को चित्त पावन भारत पत्रिका द्वारा ‘साहित्य भूषण सम्मान’ 2023 से सम्मानित किया गया है। वे काव्य रचना के क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय हैं और अनेक साझा संस्करणों में उनकी कृतियां प्रकाशित होती रहती है। इन दिनों वे ऑन लाइन कार्यक्रमों के साथ ही काव्य संग्रहों के सम्पादन में व्यस्त है। ‘साहित्य भूषण सम्मान’ 2023 ’’से सम्मानित होने पर श्रवण कुमार दूबे ने कहा कि वे समय की शिला पर शब्दों की सर्जना कर रहे हैं। पुरस्कारों से और बेहतर कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। ऑन लाइन पद्धति ने साहित्य के क्षेत्र में संभावनाओं के नये द्वार विकसित कर उसे विश्व व्यापी बना दिया है और विश्व भर में हिन्दी साहित्य प्रेमी एक दूसरे से जुड़ रहे हैं जो नया अनुभव है।
इससे पूर्व श्रवण कुमार दूबे को श्री सत्य इन्द्रा फाउन्डेशन जयपुर राजस्थान द्वारा एस.एस.आई.एफ. 2022 एवार्ड, अखिल भारतीय काव्य मंच मुम्बई से सम्मानित किये जाने के साथ ही साझा काव्य संग्रह ’’अनामिका’’ के लिए अनामिका सम्मान 2021, उडान, साझा विविधा संग्रह के लिए उड़ान सम्मान 2021 तथा मातृ छाया साझा काव्य संकलन के लिए मातृछाया सम्मान 2021, हिन्दी समर्थक मंच द्वारा ‘हिन्दी गौरव सम्मान 2022’ संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन कोटा राजस्थान द्वारा ’’मातृ भाषा साहित्य सम्मान 2023’’ मिल चुका है। वर्तमान मंे ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत श्री दूबे द्वारा सहसम्पादित पुस्तक क्षितिज के पार पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है जिसमें देश विदेश के अनेक वरिष्ठ रचनाकारों की रचनायें संकलित है। इसका शीघ्र विमोचन होगा।
कवि श्रवण कुमार की इस सफलता पर प्रो. रीना पाठक, सन्तोष कुमार दूबे, नीलम सिंह, मानवी सिंह, डा. मोहम्मद नसीर हसन, विजय कुमार दूबे, डॉ. शैलजा पाण्डेय, डा. रघुवर पाण्डेय, डा. राजेश कुमार शर्मा, राजकुमार, श्रीकान्त तिवारी, भीष्म पितामह, प्रेम प्रकाश, दिनेश कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।