Wednesday, July 3, 2024
साहित्य जगत

बड़ा निराला भारत अपना….

बड़ा निराला भारत अपना होता रोज चुनाव,
मन्दिर मस्जिद और धर्म पर लगते यहा है दाव।
लाचारी विपक्ष का देखो करते काव काव,
कबीरा सारारा……

त्रिपुरा नागालैंड मेघालय ने बदला है रन्ग,
राहुल ममता गटक रहे मटका भरके भग।
फिर देखो मोदी इवेंट ने किया खूब धमाल,
कबीरा सारारा…..

पैदल चलते चलते उनकी दाढी हुई सफेद,
फिर भी नही पहुच पाई बाउंड्री पर गेद।
भौचक्के नितीश है देखो फिर से हुआ कमाल,
कबीरा सारारा…..

नडढा के घर राजनाथ और शाह पकाते खिचड़ी,
फिर से अपना हिट होगा फार्मूला अगड़ी पिछड़ी।
बुलडोजर योगी बाबा बन गया है ढाल,
कबीरा सारारा..

….डा सत्यव्रत दिवेदी