Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी आम आदमी पार्टी: सभाजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, AAP

संतकबीरनगर।जितेन्द्र पाठक।आज दिन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का जनपद में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन और जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष ई० काज़ी इमरान लतीफ़ तथा प्रदेश सचिव विनय पटेल जी का स्वागत व माल्यार्पण जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्यों क्रमशः सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, राम गोपाल त्रिपाठी, डॉ० अरुण चौधरी, पंकज शर्मा, विधानसभा अध्यक्षों क्रमशः अर्जुन कुमार, राम निवास मौर्य, तीरथ अग्रहरि, उपाध्यक्ष अमरपाल पांडेय आदि लोगो द्वारा किया गया।
आज प्रदेश अध्यक्ष मा० सभाजीत सिंह द्वारा सैकड़ों भाजपा, सपा, बसपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिन्होंने सदस्य्ता ग्रहण की उनके नाम व पद-
1. प्रभात यादव- प्रधान प्रत्यासी मैनियहवा
2. अंकुश कसौधन, प्रधान प्रत्यासी दलेलगंज
3. सुधीर सिंह, प्रधान प्रत्यासी गजपुर
4. श्याम यादव, ग्राम सभा भीटी-हरदो
5. राघवेन्द्र प्रताप उर्फ हरिओम सिंह, ग्राम प्रधान धनघटा
6. नरोत्तम सिंह, ग्राम सभा घोरांग
7. अशोक यादव, ग्राम सभा राउतपार

जिला-पंचायत सदस्यों जिन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की क्रमशः-
1. बाल मुकुंद, बसपा, वार्ड नं 22
2. नागेंद्र प्रसाद, बसपा, वार्ड नं 30
3. ब्रजेश कुमार, भाजपा, वार्ड नं 23
4. अमित प्रताप, बसपा, वार्ड नं 09
5. अजय दूबे, भाजपा, वार्ड नं 24
6. अनिरुद्ध यादव, कांग्रेस, वार्ड नं 27

पूर्व बसपा विधायक प्रत्यासी धनघटा अजय कुमार कन्नौजिया ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम पर यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दमदारी से सभी पंचायत की सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है, आज इसकी शुरुआत संत कबीर नगर में सैकड़ो भाजपा, बसपा, सपा तथा कांग्रेस से आकर जुड़ने वाले क्रांतिकारी साथियों ने कर दी है। जिस तरह हम लोग दिल्ली में पिछड़ो, दलित, आम आदमी, किसान, मजदूर, रेहड़ी वालो को बिजली, पानी, शिक्षा पर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी सारी सुविधाएं मुहैया कराएगी।
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ई० काजी इमरान लतीफ़ ने कहा कि कबीर की धरती से बदलाव की आवाज आ रही है, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने उभर रहे हैं। जनता अब प्रदेश में हो रहे लूट-भ्रस्टाचार व अपराध से ऊब चूंकि है, इसका जवाब वो आने वाले पंचायत चुनाव में जरूर देगी।
महिला प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार के केस बढ़े हैं, वो योगी सरकार की नाकामी को बता रहा है।
इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से हो रही लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में ज़िले के हर उपभोक्ता जो इन् बढे हुए बिलो की मार झेल रही जनता से पार्टी ने अपील की जाएगी की है वो अपने अपने ज़िलों के ज़िला और विधान सभा कार्यालय पर अपने बढे हुए बिजली के बिल की शिकायत दें। पार्टी ने इसके लिए महासचिव आलोक श्रीवास्तव को जनपद का सूचना प्राभारी नियुक्त किया है। जिनके हेल्प नंबर 9415431348 पर जनता अपने बढ़े हुए बिजली बिल भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग है कि 30 प्रतिशत तेज़ चलने वाले मीटर से लूट का ये जो सिलसिला पिछले एक साल से जारी है उसमे लोगो को ब्याज सहित लिए गए नाजायज पैसे योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को वापस करे।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि बिजली बिल का भुगतान न किये जाने पर जिन भी उपभोक्ताओं के खिलाफ मुक़दमे दर्ज हुए है उनको सरकार तत्काल वापस ले।
श्री सिंह ने योगी सरकार पर आरोप लगाया की इस लूट के बावजूद भी जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है और योगी जी चाहे तो अपने पड़ोसी राज्य दिल्ली से सीख सकते है की लगभग कोई कीमत न देते हुए जनता को कैसे 24 घंटे बिजली दी जाती है।

*महंगाई के खिलाफ 31 अक्टूबर को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी आप : सभाजीत सिंह*

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार महगांई रोकने में नाकाम है आलू प्याज दाल सहित जरूरत की चीजों की कीमतें आसमान छू रही है।
आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर को प्रदेश की सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। और मांग पत्र सौंप कर महंगाई कम करने की मांग करेंगे।
मंच का सफल संचालन प्रदेश सचिव युथ सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अमरपाल पांडेय, तीरथ अग्रहरि, राजेश यादव, संस्कार मिश्र, अजय नारायण दुबे, श्री प्रकाश शुक्ल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलजान अली, मुमताज अली, कमरे आलम, सगीर अहमद, सुधीर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अजय मिश्र, मुकेश कुमार, कृष्णा अग्रहरि, पप्पू सिंह, पंकज शर्मा, अनिल सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।