Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

समाज व राष्ट्र में संतुलन के लिए लैंगिक समानता की जरूरत-. प्रोफ़ेसर वसन्ती रमन

बस्ती/ डिजिटल टेक्नोलाजी नें कार्यस्थल से लेकर गतिविधियों तक महिलाओं की भूमिकाओं को सशक्त किया है। वर्तमान में लैंगिक भेदभाव को कम करने व लैंगिक समानता के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। समाज व राष्ट्र में संतुलन के लिए लैंगिक समानता की जरूरत है। यह बातें विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जुड़ कर युवा विकास समिति जनपद बस्ती द्वारा सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक मुख्यालय पर डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी के विषय पर आयोजित मेगा इवैंट में प्रो. वसन्ती रमन नें कही। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता लाने की शुरुआत हमें सबसे पहले अपने घर से करनी होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह नें कहा कि महिलाएं सृष्टिकर्ता हैं पुरुषों की सोच में परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता लाने के लिए मातृ सतात्मक समाज की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कहा की समाज व राष्ट्र में संतुलन के लिए लैंगिक समानता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता लाने की शुरुआत हमें सबसे पहले अपने घर से करनी होगी। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किसान राम मूर्ति मिश्र नें कहा की डिजिटल तकनीक से जुड़ने वाली महिलाओं को अब महिला पुरुष भेदभाव जैसी चुनौतियों से कम जूझना पड़ता है।

इस दौरान महावीर सिंह नें कहा की डिजिटल प्लेटफार्म यूट्यूब व फेसबुक के जरिये महिलाएं खाना बनाने की विधियाँ, मेकअप आर्ट आदि से जुड़े वीडियो बना कर लाखों रूपये की मासिक आमदनी कर सकती हैं उन्होंने कहा की डिजिटल माध्यम घर बैठे ऑनलाइन विजनेस को बढ़ावा देता है और डिजिटल माध्यम का उपयोग करके पैसे कमाने के नए तरीके सीखने में मदद करता है। उन्होंने कहा डिजिटल कौशल हासिल करने से महिलाओं की धारणा बदल जाती है जो डिजिटल तकनीक से उनकी आय-सृजन को करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

मेगा इवेंट के दौरान बालिकाओं नें देश की अलग अलग क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाने वाली महिलाओं के व्याख्यान सुने इस दौरान प्रतिभागियों नें डिजिटल नवाचार और प्रौद्योगिकी माध्यमों पर अपनें विचार रखे जिसमें प्रतिभा, नीलम कुमारी, राधा, सुषमा, रचना, सीता चौधरी, नेहा, निर्मला दीक्षा, सुप्रिया, पल्लवी सोनमती, निर्मला गौतम, विभा भारती, काजल , वन्दना, दुर्गावती, राजकुमारी, मिसलावती, सरिता चौहान, विभा चौधरी, अनीता, संध्या, निर्मला, सुनाक्षी मिश्रा, शीला, शालिनी, रिंका शिवानी सोनी, गीता देवी, शिल्पा गुप्ता, आशा, ज्योति रुमावली, सुमित्रा, नेहा चौधरी, सध्या मौर्य, अंशिका, स्नेहा, शालनी, सीमा चौधरी, साक्षी, नीलम को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को आयोजक संस्था की तरफ से सर्टिफिकेट, मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर प्रीती चौधरी, वन्दना चौहारी, साक्षी, अर्चना, गीता, वन्दना, काजल, शिवानी, रिचा, काजल, चाँदनी, साक्षी, अर्चना, पूजा गुप्ता, निर्मला गौड, आँचल, सोनू, शीला, प्रीती, विभा, पिंकी, अर्चना, ज्योति, पुनीता, शिल्पा, निशा, सलोनी सोनी,पूजा गुप्ता कंचन, निर्मला, महिमा, संध्या भारती, सरिता चौहान, सैलजा,खुसबू, रिशा कुमारी, रीना, सरिता, उर्मिला, छाया, पल्लवी, प्रिया दूबे, नंदनी, रीशा कुमारी, पिंकी भारती, राधा, नें भी विचार रखे।