Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

वरिष्ठ पत्रकार कमलेश पाण्डेय की सुपुत्री मृणालिनी का विवाह धूमधाम से सम्पन्न

बस्ती। वरिष्ठ पत्रकार कमलेश पाण्डेय की सुपुत्री मृणालिनी पाण्डेय का शुभ विवाह शहर के गांधीनगर स्थित एक मैरेज हाल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

सुपुत्री मृणालिनी का शुभ विवाह कुशीनगर जनपद के सहबाजपुर हेतिमपुर निवासी रामानन्द मिश्र के पुत्र सुमित मिश्र के साथ विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच पारिवारिक सदस्यों, शुभचिन्तक, मित्रों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वैवाहिक समारोह में सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक महेन्द्रनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, अजय सिंह गौतम, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राना दिनेश प्रताप सिंह के साथ ही अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, शुभ चिन्तकों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।