Thursday, May 2, 2024
बस्ती मण्डल

पुण्यतिथि पर याद किय गए राष्ट्रपिता

कप्तानगंज, बस्ती। जिले के प्रखंड कप्तानगंज के श्री राम प्यारे चौधरी इंटर कॉलेज रेहरवा कप्तानगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेहरू युवा केंद्र के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एन वाई वी प्रभारी अरूण कुमार द्वारा किया गया। इस के मुख अतिथि उत्कार्ष पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सचलन बृजेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा महात्म गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया किया गया तथा एक मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की गांधी के मार्गों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की. ताकि राष्ट्रनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके
वरिष्ट शिक्षक बलराम चौधरी ने कहा की पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। उनके महान बलिदान से देश आजाद हुआ। गांधी ने बिना किसी भेदभाव के समाज के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनके बलिदान को कभी देश भूला नहीं सकता।
एन वाई वी प्रभारी अरूण कुमार ने कहा उनके बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा और एक विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता रहेगा।’’