Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा संचालन समिति की बैठक में एमएलसी चुनाव की रणनीति बनी

बस्ती। गोरखपुर अयोध्या स्नातक विधान परिषद चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी ब्लॉक संचालन समिति की बैठक सल्टौआ में संपन्न हुई। बैठक में सल्टौआ ब्लाक के मतदान को अधिक से अधिक करने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि सल्टौआ ब्लाक में कुल 911 मतदाता हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदान पड़ सके इसके कार्यकर्ताओं की ग्राम स्तर पर तैयारी की गई है। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि पुनः भारतीय जनता पार्टी स्नातक एमएलसी में जीत का परचम लहराएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनेवास गिरी तथा संचालन जय प्रकाश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, सुधाकर सिंह, राजकुमार चौरसिया, चंद्रभान गुप्ता, सूरज कुमार, रामसूरत गौड़, नागेंद्र शुक्ला, अशोक दूबे, आशीष श्रीवास्तव, परमवीर गौड, विपिन कुमार उपस्थित रहे।