Sunday, April 21, 2024
Others

स्नातक एम.एल.सी. चुनाव तैयारियों को लेकर सपा ने झोेंकी ताकत

बस्ती । गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एम.एल.सी. चुनाव तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने ताकत झोेंक दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओें ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पार्टी प्रत्याशी करूणाकान्त मौर्या की जीत सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत से जुट जाय और आगामी 30 जनवरी को मतदान के दिन बूथों पर मुस्तैदी से सहयोग करें।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्नातक एम.एल.सी. चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षकोें, स्नातकोें के बीच पार्टी पदाधिकारी पार्टी के नीति कार्यक्रम को रखें और पार्टी प्रत्याशी करूणाकान्त मौर्या की जीत सुनिश्चित करने के लिये हर स्तर पर प्रयास तेज कर दें। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुये कहा कि इस बात का ध्यान रहे कि कोई मत व्यर्थ न जाने पाये। मतदाताओं को मतदान के पूर्व ही कार्यकर्ता उसके प्रक्रिया की भी जानकारी दे दें।
अध्यक्षता करते हुये सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में ब्लाकवार दायित्वोें का वितरण करते हुये कहा कि पूरी सतकर्ता रहे और निष्ठा के साथ कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने के लिये जुट जाय। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एम.एल.सी. चुनाव में सपा प्रत्याशी करूणाकान्त मौर्या ने कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगते हुये कहा कि उनकी जीत पार्टी के साथ ही कार्यकर्ताओं की विजय होगी।
सपा के तैयारी बैठक में मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र चौधरी, अतुल चौधरी कविन्द्र, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, प्रवीण पाठक, सुरेन्द्र सिंह छोटे, निजामुद्दीन, चन्द्रिका यादव, मो. सलीम, अरविन्द सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अरविन्द सोनकर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सिद्धेश सिन्हा, गुलाम गौस, अब्दुल कलाम, रिन्टू यादव, ज्ञान चन्द्र चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, मो. उमर, अरविन्द यादव, राजेन्द्र यादव, महेश तिवारी, गीता भारती के साथ ही पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।