Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन अर्पित रहे अव्वल

कप्तानगंज (बस्ती)। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देशन में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजित किया। इस मौके पर प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय तृतीय विजय प्रतिभागी को सील्ड और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय गढ़हा गोतम कप्तानगंज में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में अरूण कुमार द्वारा किया गया। नेहरू युवा केंद्र से आए अतिथि ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाई कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संचालन वरिष्ठ अध्यापिका डॉ0 विद्यावती यादव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ अंजनी कुमार,डॉ0 प्रदीप सिंह, प्रो.सोनम चौरसिया रहे।
भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें करीब 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम अर्पित दुबे द्वितीय मुस्कान सिंह व पल्लवी तिवारी और तृतीय मनीषा मौर्या रही।
इसमें छात्र छात्राओं ने भारत के संविधान पर विचार प्रस्तुत किए।
इस मौके पर वरिष्ठ प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार ने बताया संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति उपस्थित न्यायाधीशों को बताया। कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रोफेसर डॉ अंजनी कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि संविधान के निर्माण एवं उसके अनुरूप कार्य व्यवहार एवं उसकी प्रासंगिकता पर विचार करने की बात कही।
छात्राओं से देश की एकता, संप्रभुता एवं अखंडता बनाए रखने के साथ ही अपने दायित्वों के जिम्मेदारी से निर्वहन करने की बात कही। इस मौके पर कार्यालय सहायक दीपक यादव छात्र-छात्राओं में रीमा भारती, शिवागी ,खुशी आदि रहे।