Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा किसान मोर्चा ने किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बस्ती। भाजपा किसान मोर्चा नगर पंचायत गनेशपुर में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। भाजपा किसान मोर्चा की प्रत्येक नगर निकाय में होने जा रहे किसान प्रतिनिधि सम्मेलन की सुरुआत आज गनेशपुर नगर पंचायत से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से मण्डल अध्यक्ष प्रिन्स उपाध्याय एवं धर्मेन्द्र जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय एवं महामंत्री अमृत कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन ओंकार चौधरी ने किया।

अशोक सिंह ने कहा यूपी सरकार प्रदेश व्यापक विकास करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सूखा, बदहाली, अराजकता के लिए जाना जाता था। प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद शरारती तत्वों के द्वारा प्रदेश की तस्वीर बहुत खराब तरीके से प्रस्तुत किया जाता था। पर आज माहौल आपके सामने है।
जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहाँ कि विपरीत परिस्थितियों में काम करके सरकार ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। तमाम विसंगतियों पर सुधार की प्रक्रिया को प्रगति मिली है। महिला सुरक्षा, रोजगार, परिवहन, सड़क, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार व्यापक सुधार हुए और इसका पूरा लाभ अब लोगों को मिल रहा है।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि जनहित के लिए सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ चहुंमुखी विकास कार्य किया है। देश में कई योजनाओं में यूपी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इंडिया स्मार्ट अवार्ड 2020 में यूपी को प्रथम पुरस्कार, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगो की स्थापना में अग्रणी, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण में प्रथम, पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने में प्रथम, सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन देने में प्रथम, गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, हरी मटर, आम, आंवला, दुग्ध उत्पादन में यह प्रदेश देश में प्रथम स्थान हासिल करने में कीर्तिमान स्थापित किया है।
अरविंद श्रीवास्तव, उमेश तिवारी जी, दुर्गेश, गंगा मिश्रा, अजय गुप्ता, डिम्पल यादव, रियाजुल हसन सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।