Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

मुहम्मदनगर एमडीएम प्रकरण की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

-जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व थानाध्यक्ष सोनहा को लगाई कड़ी फटकार

बस्ती। संतकबीर शंकरदास इंटर कॉलेज मोहम्मद नगर के एमडीएम प्रकरण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया कि। प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह के नेतृत्वव में माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव से मिला, और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर व थानाध्यक्ष सोनहा को दूरभाष पर कड़ी फटकार लगाते हुए घटना के मुख्य आरोपी विद्यालय के लिपिक गुरु प्रसाद को मुलजिम बनाए जाने का आदेश दिया है।
शिक्षक संघ प्रतिनिधियों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बस्ती आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रकरण की लीपापोती करने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व थानाध्यक्ष सोनहा पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अजय प्रताप सिंह व जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्र ने कहा है कि निर्दोष प्रधानाचार्य को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, जबकि उसका घटना से कोई लेना देना नही है। निर्दोष प्रधानाचार्य की रक्षा के लिए संगठन हर सम्भव लड़ाई लड़ेगा।