Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

पशु क्रूरता रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा

बस्ती , जिला मानद पशु कल्याण अधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि पशु क्रूरता रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा पशुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए तथा गौशालाओं के पशुओं तथा जंगली जानवरो के सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाया जायेगा केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।

आज यहां यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पशु क्रूरता रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा इसके लिए मंगलवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मुलाकात करके पशुओं के सुरक्षा हेतु विचार विमर्श किया गया है।जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता रोकने के लिए पूरी तरह से सहायता करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पशु क्रूरता रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाये।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पशुओं के चिकित्सीय सुरक्षा हेतु शीघ्र ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता करके समाधान किया जायेगा। जिले मे नगर पालिका तथा नगर पंचायतो मे घूम रहे छुट्टा पशुओं को गौशालाओं मे रहने के लिए अधिशासी अधिकारियों से वार्ता करके समुचित व्यवस्था कराया जायेगा। पशु बाजारो,ईट भटठो पर रह रहे पशुओं की देखभाल और उनके लिए पूरी व्यवस्था करवाने के लिए बाजार संचालको तथा ईंट भट्ठा मालिको से वार्ता किया जायेगा। पशुओं के कल्याणार्थ सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराये जायेगे।
श्री श्रीवास्तव ने आमजन मानस से अपील करते हुए कहा है कि पशु , पंक्षियों के बारे मे अगर मानव नही सोचेगा तो कौन सोचेगा इसलिए उनके सहायतार्थ हमे कार्य करने चाहिए।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार उपाध्या,स्कन्द कुमार शुक्ल,इमरान अली,अमर सेनी,समाज सेवक कुलवेन्द्र मजहबी,राम कुमार गुप्ता,महेश चन्द्र मौर्या ने पशुओं के कल्याणार्थ कार्य करने के लिए उत्साह वर्धन करते हुए बधाई दिया है।