Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

बस्ती। जिले के विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में दुबौलिया ब्लाक अंतर्गत बाबा झुगी नाथ धाम मंदिर परिसर में जिले के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दुबौलिया ब्लाक अध्यक्ष के रूप में सतीश कुमार पांडेय का चयन हुआ।
जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत तहसील प्रभारी बाबा जय प्रकाश दास द्वारा दुबौलिया ब्लाक के सभी कार्यकताओं की उपस्थित में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे संघ के विस्तार एवं कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने हिंदुत्व की रक्षा का सपथ लेते हुए एक सुंदर राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
चयनित ब्लाक अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि संघ ने जो भी जिम्मेदारी दी उसका बाखूबी निर्वहन करूंगा एवं हिंदुत्व की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक पहल होगी उसकी दिशा में काम करूंगा।
वही आईटी सेल प्रभारी संदीप तिवारी ने सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में किसी भी अराजकता पर निगाह रखते हुए गलत गतिविधियों को बढ़ावा नही देना है समय रहते सांप्रदायिक दुष्प्रचार को रोकने का काम करना हैं,धर्म संस्कृति पर होने वाले प्रहार को रोकने के उद्देश्य को लेकर हिंदू महासंघ सदैव समाज की सेवा में तत्पर है।
वही जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा विश्व हिंदू महासंघ का प्रमुख उद्देश्य है कि सभी एकजुट होकर हिंदुत्व एवं राष्ट्र की रक्षा करें यही हमारा संकल्प और लक्ष्य है।
दुबौलिया ब्लाक अध्यक्ष के चयन के साथ ही पदाधिकारियों द्वारा गुरु गोरक्षनाथ के प्रसाद स्वरूप खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री डब्लू सिंह राणा,बस्ती सदर के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी,दुबौलिया ब्लाक प्रभारी लाल चंद गुप्ता, महामंत्री कृष्ण मोहन पाठक,महामंत्री शुभम अग्रहरी, उपाध्यक्ष जग नरायन सिंह,संगठन मंत्री राजित राम वर्मा,विनोद वर्मा, पारा न्याय पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद, बैरागल नयाय पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, दुबौलिया न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।