Friday, June 28, 2024
Others

मरीजों की सुविधा के लिये लिया निर्णय- बसन्त चौधरी

श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिये निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

बस्ती। श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिये निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने बताया कि प्रायः देखा गया कि मरीजों के परिजन परेशान रहते थे कि डाक्टर ने मरीजांे को जो भोजन देने का सुझाव दिया है वह कैसे मिले। दूरदराज से आये मरीजों के परिजनों की समस्याओं को देखते हुये निर्णय लिया गया कि अब भर्ती होने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क नाश्ता, भोजन हास्पिटल की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा। यह राशि उनके इलाज में नहीं जोड़ा जायेगा। मंगलवार को उन्होने स्वयं मरीजों तक भोजन पहुंचाया और उनका कुशल क्षेम पूंछा।


चेयरमैन बसन्त चौधरी ने बताया हास्पिटल में प्रतिदिन 50 से 70 तक भर्ती मरीजों की संख्या है । एक मरीज पर औसत प्रतिदिन 150 रूपये का व्यय आयेगा। मरीजों को समुचित भोजन मिले इसके लिये आधुनिक किचन की व्यवस्था कर दी गई है और जो भी व्यय आयेगा इसका खर्च वे स्वंय वहन करेंगे। बताया कि हास्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों को 1 नवम्बर से ही इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। इस व्यवस्था से मरीज और उनके परिजन दोनों खुश है। उन्होने बताया कि श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल को अत्याधुनिक बनाने का प्रयास निरन्तर जारी है। सुयोग्य चिकित्सक मरीजों को अपनी सेवायें दे रहे हैं। हृदयरोग विशेषज्ञ अपनी सेवायें दे रहे हैं। अति शीघ्र हार्ट के मरीजोें का पूर्ण इलाज एंजियोग्राफी, पेसमेकर आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलायी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है।