Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

वेद प्रकाश पर 60 लाख रूपये के गोल-माल का आरोपः व्यापारी ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती । कप्तानगंज कस्बे में गोपाल पुस्तक भण्डार चलाने वाले वेद प्रकाश मिश्र द्वारा किये गये ठगी के नये-नये कारनामे सामने आ रहे हैं। वेद प्रकाश ने सुनील कुमार पाण्डेय पर नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख लिये जाने का मनगढन्त आरोप लगाया था, जब सुनील ने इस झूठ का पर्दाफांश किया तो अब फैजाबाद बुक डिपो के मालिक महेश कुमार यादव ने भी सोमवार को एसपी को पत्र देकर लगभग 60 लाख रूपये का गोलमाल कर लिये जाने का आरोप वेद प्रकाश पर लगाया है।
फैजाबाद बुक डिपो के मालिक महेश कुमार यादव ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उनके फर्म द्वारा गोपाल पुस्तक भण्डार को लगभग 60 लाख रूपये के सामान की आपूर्ति किया गया किन्तु उन्होने भुगतान नहीं किया। इसी तरह से वेद प्रकाश कई फर्माें का पैसा दबाकर बैठा है। पत्र में कहा गया है कि वेद प्रकाश ने उनके कर्मचारी अमरेन्द्र पाठक को बहका फुसलाकर गोदाम की डुप्लीकेट चाभी बनवा लिया और मिलीभगत कर चोरी से माल खरीदता था। जब इसकी जानकारी हुई तो देवकाली चौकी फैजाबाद पर तहरीर दिया गया। वेद प्रकाश मिश्र ने पुलिस के सामने चोरी का माल लेने की बात भी स्वीकार किया है। महेश कुमार यादव ने कहा है कि वेद प्रकाश मिश्र के कारण वह काफी कर्जदार हो गया है और मानसिक रूप से परेशान है। उसने पुलिस अधीक्षक से बकाया राशि लगभग 60 लाख रूपये को वापस दिलवाने का आग्रह किया है।