Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

सिविल डिफेंस के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

हर्रैया।स्थानीय पराग रेस्टोरेंट में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक कुलदीप सिंह की अगुवाई में बैठक हुई जिसमें सिविल डिफेंस के उद्दश्यों पर चर्चा हुई, अपने उद्बोधन में कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी एवं नियन्त्रक प्रियंका निरंजन के कुशल निर्देशन में और सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव के पर्यवेक्षण में हम नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती को और प्रभावशाली बनाने के लिए शपथ लेते हैं, कार्यक्रम में डॉली, सीमा तिवारी, राधारमण शुक्ल, भूपेश सिंह, अवनिंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, अजय कुमार सिंह, राजीव सिंह, सुभाष पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, दिनेश चंद्र पाण्डेय,आदित्य रंजन धर दूबे, देवेंद सिंह, यदुनंदन तिवारी, घनश्याम पाण्डेय, अंजू उपाध्याय, नीलम राय, पूनम राय, अनिल सिंह आदि की सहभागिता रही।