Monday, April 29, 2024
बस्ती मण्डल

नगर निकाय के चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष शनिवार को बस्ती में करेंगे बैठक

बस्ती। 05 नवम्बर को कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी का आगमन होना है। कांग्रेस पार्टी के लोग तैयारियों में जुटे हैं। इस अवसर पर निकाय चुनाव तथा पार्टी की सांंगठनिक मजबूती को लेकर विस्तार से विमर्श होना है। गुरूवार को जनपद के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव कर्मराज यादव तैयारियों की समीक्षा करने बस्ती पहुंचे। पार्टी दफ्तर पर आयोजित बेइक में उन्होने पदाधिकारियों से वार्ता कर स्थिति का अवलोकन किया।

कर्मराज यादव ने बताया कि प्रान्तीय अध्यक्ष 05 नवम्बर शनिवार को दिन में 1.30 बजे खलीलाबाद से चलकर बस्ती आयेंगे। कांग्रेसजन विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे। बाद में पार्टी दफ्तर पर वे बैठक को सम्बोधित करेंगे। कर्मराज यादव ने कहा निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के साथ ही 2024 में अंहंकारी और संविधान विरोधी सरकारों को हटाने का माहौल तैयार हो इसके लिये कांग्रेस पार्टी जनता से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदश्ेवर शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, विश्वनाथ चौधरी, विपिन राय, सूर्यमणि पाण्डेय, नोमान अहमद, कुंवर जीतेन्द्र सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, साधूसरन आर्य, नफीस अहमद, गुड्डू सोनकर, शौकत अली, अमित प्रताप सिंह, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामधीरज चौधरी, जयप्रकाश अग्रहरि, ओमप्रकाश पाण्डेय, कुलदीप सिंह, राजबहादुर निषाद, जगदीश शर्मा, सिद्धीक अली, उदयराज यादव, अरूण पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, िंवदा चौधरी आदि मौजूद रहे।