Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

भारत भ्रमण पर निकले मेहुल लखानी जी का स्वागत : स. वि. मं. रामबाग बस्ती आज सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में वंदना सभा में भारत भ्रमण पर निकले मेहुल लखानी जी का स्वागत किया गया। वंदना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह जी ने श्री मेहुल लखानी जी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। ज्ञात हो कि विद्या भारती के पूर्व छात्र मेहुल लखानी जी 21 जून 2021 से लगातार भारत भ्रमण हेतु साइकिल यात्रा पर निकले हैं, जो कि अब तक 501 दिन मैं उन्होंने आठ राज्य में अपनी साइकिल यात्रा पूरी करके अब तक 26300 किलोमीटर यात्रा पूर्ण कर लिया है। जिसमें आज वह जनपद बस्ती के विद्या मंदिर रामबाग विद्यालय पर उनका स्वागत हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री मेहुल लखानी जी ने अपने संबोधन में कहा की साईकिल भारत यात्रा को मैंने 21 जून 2021 योग दिवस के अवसर से शुरुआत की और आज 501 दिन पूरे हो गए। आगे की यात्रा में आज बस्ती से होते हुए अयोध्या फैजाबाद लखनऊ होते हुए उत्तर भारत की तरफ अब वह आगे की तरफ जाएंगे। विद्यालय परिवार ने उनके आगे के यात्रा की बधाई देते हुए उनको शुभकामनायें भी दिया।

भारत भ्रमण पर निकले मेहुल लखानी जी का स्वागत : स. वि. मं. रामबाग बस्ती

बस्ती। आज सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में वंदना सभा में भारत भ्रमण पर निकले मेहुल लखानी जी का स्वागत किया गया।

वंदना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह जी ने श्री मेहुल लखानी जी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि विद्या भारती के पूर्व छात्र मेहुल लखानी जी 21 जून 2021 से लगातार भारत भ्रमण हेतु साइकिल यात्रा पर निकले हैं, जो कि अब तक 501 दिन मैं उन्होंने आठ राज्य में अपनी साइकिल यात्रा पूरी करके अब तक 26300 किलोमीटर यात्रा पूर्ण कर लिया है। जिसमें आज वह जनपद बस्ती के विद्या मंदिर रामबाग विद्यालय पर उनका स्वागत हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री मेहुल लखानी जी ने अपने संबोधन में कहा की साईकिल भारत यात्रा को मैंने 21 जून 2021 योग दिवस के अवसर से शुरुआत की और आज 501 दिन पूरे हो गए। आगे की यात्रा में आज बस्ती से होते हुए अयोध्या फैजाबाद लखनऊ होते हुए उत्तर भारत की तरफ अब वह आगे की तरफ जाएंगे।

विद्यालय परिवार ने उनके आगे के यात्रा की बधाई देते हुए उनको शुभकामनायें भी दिया।