Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के मनसाराम जिलाध्यक्ष, मनोज कुमार मंत्री बने

बस्ती । उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के बाद पदाधिकारियों का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश संरक्षक टी.एन. मिश्र ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके अधिकार तभी मिल पायेंगे जब वे एक जुट होकर अधिकारों के लिये संघर्ष करें। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रामनरेश यादव ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आवाजों को दबा दिया जाता है। अनेक लिखित समझौतोें के बाद भी उनका पालन नहीं हुआ। महासंघ निरन्तर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियोें को उनका अधिकार दिलाने के लिये सक्रिय है। द्विवार्षिक अधिवेशन को रामशंकर चौधरी, आदि ने सम्बोधित करते हुये जमीनी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में चुनाव अधिकारी अनिल कुमार पाठक की देख रेख में चुनाव हुआ जिसमें सर्व सम्मत से रामशंकर चौधरी संरक्षक, मनसाराम चौधरी जिलाध्यक्ष, सोमईराज आजाद कार्यवाहक अध्यक्ष, सुनील कुमार भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वृजेश कुमार मिश्र, चन्द्र प्रकाश यादव, विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, अंक्षाशु सक्सेना, वशिष्ठ कुमार जिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार आर्य मंत्री, विनोद कुमार, उदयराज, गीता देवी, काशीराम संयुक्त मंत्री, अवधेश कुमार कोषाध्यक्ष, दीनानाथ संगठन मंत्री, राजकुमार वर्मा आडीटर चुने गये। इसके अतिरिक्त 11 कार्यकारणी सदस्य चुने गये। उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संरक्षक टी.एन. मिश्र ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
अधिवेशन में मुख्य रूप से कन्हैयालाल मौर्य, रामकेश, विवेक कुमार, अवधेश कुमार, प्रेमसागर, रमेश चन्द्र, मायाराम चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद आर्या के साथ ही चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।