Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

डूबते सूरज को छठी व्रती महिलाओं ने अस्त्र होते सूर्य को अर्घ्य दिया

बनकटी/बस्ती (तबरेज आलम) छठ पर्व पर आस्था से जुड़े श्रद्धालु शाम होते ही नदियाँ पोखरे और तालाबों के छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा। सभी महिलाएं पानी में खड़ीं होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया। शाम होते ही कस्बे और देहात में छठ मईया के गीत गूंजने लगे। छठ व्रत महिलाएं प्रातः से ही तैयारी में लगी रही। रविवार को निर्जल ब्रत रहकर स्नानादि और श्रृंगार कर महिलाएं पूरे परिवार के लोगों के साथ छठ घाटों पर गाजे बाजे के साथ पहुंची। दीप प्रज्वलित कर छठ मईया की पूजा करतीं। इसके बाद एक दीप गंगा मईया और एक दीप भगवान भास्कर को अर्पित किया गया। यह सब करने के बाद महिलाएं नदी, तालाब और पोखरों में जाकर खड़ी हो गईं। भगवान भास्कर के डूबने पर उन्हें अर्घ्य दिया गया। इसके बाद व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट गईं। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह व्रत पूरा होगा। नगर पंचायत के बनकटी तालाब, मथौली पोखरा आदि छठ घाटाें पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सभी जगहों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।
नगर पंचायत बनकटी के इंजीनियर अरविंद पाल, राजेश गुप्ता, नीरज पाल, अनिल पाल, राकेश पाल, दिलीप सिंह, अतुल पाल आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।