Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

अपना मुहल्ला विकास समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न

बस्ती।अपना मुहल्ला विकास समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न,मिशन शक्ति,पराली न जलाने देने की प्रतिबद्धता दुहराई,बैठक के दौरान इंफ्रारेड थर्मामीटर से थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीमिटर से शरीर मे ऑक्सीजन की मात्रा भी नापी गई।
मिशन शक्ति के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नारी सम्मान के प्रति सजग रहने की शपथ लिया गया।
शासन की मंशा के मुताबिक पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली गई।
चिकनगुनिया,ड़ेंगू, मलेरिया आदि रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गये, लोगों को जागरूक किया गया।
बैठक में टाइगर मनोज सिंह पूर्व भा ज पा खेल कूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, गिरिजेश सिंह,विनोद सिंह,आदर्श सिंह,पीयूष सिंह,रोट्रेक्ट क्लब अध्यक्ष गौरव सिंह,महन्थ सोनू शुक्ला, बलवंत सिंह,मोनू शुक्ला,अमरेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।