Saturday, July 6, 2024
बस्ती मण्डल

सनातन धर्म संस्था द्वारा निकाली गई श्री रामलीला महोत्सव की शोभायात्रा

बस्ती। सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श रूप को समाज में प्रस्तुत कर समाज को रामराज्य की तरफ प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित आर सी पैलेस से दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, गाँधीनगर, कंपनीबाग, शास्त्री चौक होते हुये, शिव मंदिर अमहट घाट पर समाप्त हुई।

मुख्य मार्गो पर शोभायात्रा में विद्यालय के बालक बालिकाओं की रामदरबार, गुरु विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, ऋंगी ऋषि, सुग्रीव, अंगद, जामवंत की रथ पर बनी झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।
बस्ती की रामलीला महोत्सव का यह तीसरा वर्ष है। शोभायात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म संस्था की ओर से बस्ती क्लब मैरेज हाल (निकट-एस पी आवास) बस्ती में श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2022 तक किया गया है।
इस दौरान भव्य रथ पर प्रभु श्रीराम की अलौकिक छवि जनमानस का मन मोह रही थी दक्षिण दरवाजा पर आशीष शुक्ल और उनके साथियो ने पुष्प वर्षा की, मानस प्रभा भवन पर नरेंद्र शुक्ल व एच डी एफ सी जनरल इंसोरेंस द्वारा, रोडवेज पर उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य व बड़ी संख्या में बच्चों ने भगवान की पूजा अर्चना की, महिला अस्पताल पर तिरूपति मेडिकल स्टोर, शुभम मेडिकल स्टोर ने,
जे पी साउंड के मालिक ने अपनी टीम के साथ पुष्प वर्षा कराई, गाँधीनगर में नरेंद्र भाटिया जी ने, टाटा मोटर्स एस पी आटोव्हील्स पर जे पी उपाध्याय जी, राकेश चतुर्वेदी द्वारा खैर स्कूल पर, ए पी ए डिग्री कॉलेज पर छात्र नेता विकास त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्रो ने भगवान का मल्यापर्ण किया, पुष्प वर्षा की और मिठाई बाँटी, भागवत मार्केट के पास सुनील मोटर्स पर जे पी मिश्र, भोलानाथ चौधरी जी व उनके साथियों द्वारा पुष्प वर्षा की, कम्पनी बाग पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा शिव मंदिर अमहट पहुँची तो विद्वान ब्रह्मणों और शोभायात्रा में सम्मिलित श्री रामभक्तों ने वहां भगवान के स्वरूपों का तिलक,चन्दन करके आरती उतारी और विभिन्न स्वरूपों में तैयार बच्चों ने भगवान शिव जी की स्तुति की और उनकी आरती उतारी। दुबौली दूबे के प्रधान मनोज दूबे सहित सहदेव दूबे, अनिल दूबे,जय शंकर दुबे, महेंद्र , विशाल, अजीत, डिप्पू, सेवाराम, brij नंदन, अमरजीत, सुनील यादव, संदीप, महेश पाल, लोचन, ने 25 मोटरसाइकिल के साथ आगे आगे ध्वज फहराया।

श्री रामलीला महोत्सव के इस शोभा यात्रा का उद्देश्य श्री रामलीला महोत्सव में शहर वासियों को निमंत्रण देना था।
इस आशय की जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
जगदीश मिश्र, कैलाश नाथ दूबे, रमेश पाल सिंह, आशीष शुक्ल, बृजेश सिंह मुन्ना, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, अखिलेश दूबे, डॉ शैलेश सिंह, प्रमोद पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, अमित चौबे, राहुल सिंह, राजेश सिंह, वैभव मिश्र, विनय मिश्र, सुनील सिंह विष्णु भास्कर शुक्ल, प्रशांत पांडेय, दिलीप भट्ट, सौरभ त्रिपाठी, पूर्व सैनिकों की टुकड़ी सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे, साथ में जनपद के बहुत से गणमान्य लोग भी रहे।
पुलिस प्रशासन से सुचारू रूप शोभायात्रा को गंतव्य तक पंहुचाया।
आयोजन समिति सभी का आभार व्यक्त करती है।