Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

कप्तानगंज (बस्ती)। रविवार को कस्बे के मन्दिर के पास से मोकामी पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक ओ पी मिश्र व कांस्टेवल विनय पासवान तथा दीपक कुमार सिंह और धर्मेन्द्र यादव की टीम द्वारा नकटीदेई बुजुर्ग निवासी बाइस वर्षीय विमल पुत्र रुदल को चौराहे के पास एक किग्रा दो सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ203/20 धारा8/20 एनडीपीएस के तहत जेल भेज दिया।