Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय को मातृ शोक

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय की 87 वर्षीया माता श्रीमती कृष्णालली पाण्डेय का निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रही थी। अयोध्या में सरयू तट पर शरद पूर्णिमा के दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र शशिकान्त पाण्डेय ने मुखाग्नि दिया।
श्रीमती कृष्णालली पाण्डेय के निधन पर आनन्द पाण्डेय, सदानन्द, हर्ष, दुर्गेश पाण्डेय, विनीत पाण्डेय, शैलेष पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय के साथ ही अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया।