Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पालिका के बाह्य संविदा के मजदुरो के बकाये वेतन को लेकर उप श्रमायुक्त के यह वार्ता शुरू

बस्ती।11 अक्टूबर। नगर पालिका परिषद बस्ती के बाह्य संविदा कर्मियों के 07 माह के बकाये वेतन के मामले में उपश्रमायुक्त के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता का पहला चरण सम्पन्न हुआ। वार्ता के क्रम में नगरपालिका ने वेतन बकाया होने की बात को स्वीकार करते हुए धन न होने की बात कही। जिस पर उप श्रमायुक्त ने नगर पालिका प्रतिनिधि को 48 घंटे में बाह्य संविदा कंपनी और ठीकेदार का पूर्ण विवरण, विभागवार संविदा कर्मियो की सूची , वेतन कितना दिया जा रहा है,कितने माह का बकाया है सहित असहमतियों के बिंदु पर पूर्ण विवरण लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा।
जानकारी देते हुए राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्ता में डीएलसी ,श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दुबे सहित नगर पालिका से गणेश सिंह ,केशव शुक्ला ,श्रमिक पक्ष से सीटू नेता के के तिवारी ,पालिका यूनियन के राकेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार मौजूद रहे।
बकाया वेतन के मुद्दे पर वार्ता होने की सूचना पाकर 100 से ज्यादा संविदा कर्मी श्रमायुक्त कार्यालय पर इकट्ठा हो गए जो कई माह से वेतन बकाये और त्योहारों के बेकार हो जाने से आक्रोशित थे। उप श्रमायुक्त के यहां वार्ता का विवरण संविदा कर्मियों के समक्ष रख कर समझाया। कार्यालय पर जाने वालों मेविनाय शुक्ल ,विनोद धर दुबे ,राजीव कुमार,इंद्रजीत यादव,लक्ष्मण प्रसाद,उमेश चंद्र यादव,राजकुमार,चंद्रदेव त्रिपाठी ,मो.टीपू ,मोह.मेहताब, धर्मात्मा प्रसाद,विजय उपाध्याय,मनोज कुमार,भैया राम यादव,शिव पूजन,मुरलीधर,पिंटू,असलम,अहमद,अशोक कुमार,उदैभान,दिलीप कुमार,राम आशीष,शत्रुघन आदि मौजूद रहे। ……..के के तिवारी (9451260786)