Monday, June 24, 2024
बस्ती मण्डल

नेशनल खोखो चैम्पियनशिप के लिये बस्ती में खिलाड़ियों का चयन 12 को

बस्ती । भारतीय खोखो संघ के दिशा निर्देश पर आगामी 12 अक्टूबर को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में दिन में 7.30 बजे से नेशनल खोखो चैंम्पियनशिप के लिये खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। प्रदेश भर से खोखो खिलाड़ी चयन हेतु इसमें हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुये जिला खोखो संघ के सचिव राम सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन, विश्राम, भोजन आदि की व्यवस्था कर दी गई है।
उन्होने बताया कि महाराष्ट्र राज्य के सतारा में 32 वीं सब जूनियर नेशनल खोखो चैम्पियनशिप का आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक किया गया है। उत्तर प्रदेश खोखो संघ ने यूपी के खिलाड़ियों के चयन हेतु बस्ती को चुना है। बताया कि खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश खोखो संघ के सचिव चन्द्रभानु सिंह, अध्यक्ष डा. सुधारानी तिवारी और चयनकर्ता के रूप में अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित प्रीती गुप्ता, एनआईएस अमरजीत यादव, धीरज कुमार हिस्सा लेंगे।