Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

वेद के अध्ययन से ही व्यक्ति आदर्श मानव बन सकता है-अखिलेश दूबे

बस्ती। आर्य उप प्रतिनिधि सभा मंडल बस्ती के तत्त्वावधान में गत दो महीने से जिले के सैकड़ों विद्यालयों में आयोजित *वेद ज्ञान परीक्षा* का समापन मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्र महिला डिग्री कॉलेज कप्तानगंज में वेद ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में भारतीय संस्कृति से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए एक पाठ्य पुस्तक दी गयी जिसे पढ़कर परीक्षा देनी थी। इस परीक्षा में जिले के 30 विद्यालयों के एक हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंडित नेम प्रकाश ने विद्यार्थियों को वेदज्ञान का उपदेश देते हुए बताया कि वेद सबके लिए बिना भेदभाव के स्वीकार करने योग्य हैं। परीक्षा संचालक आनन्द स्वरूप सिंह कौशल ने बच्चों के पुरस्कार की व्यवस्था की। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य उप प्रतिनिधि सभा मंडल बस्ती ने बताया कि भारतीय वैदिक शिक्षा से ही देश का कल्याण सम्भव है। उन्होंने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को व्यापक रूप से गति दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन आर्य ने किया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक मिश्र जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वेद कुमार आर्य, मुरलीधर भारती, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, अजय अग्निहोत्री, आदित्यनारायन गिरि, राजकुमार सिंह, हनुमान आर्य, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।