Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया जयंती समारोह

बस्ती। पूरे देश में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बता दे आज कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहटा में नेहरू युवा केंद्र के नेतृत्व में धूमधाम से महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
बता दे कप्तानगंज विकासखंड के कंपोजिय उच्च प्राथमिक विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरुण कुमार द्वारा आज धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक शंभू नाथ,सहायक अध्यापक दौलत राम चौधरी व राजकुमार सहित विद्यालय के बच्चों ने भी महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण भी किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरुण कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा गांधी जी के द्वारा दिए गय योगदान पर विचार भी रखा गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय में सहायक अध्यापक दौलत राम चौधरी द्वारा कल्पवृक्ष भी रोपित किया गया।