Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

आवासीय शिविर की तैयारी पूरी 9अक्टूबर तक तैयार होंगे आदर्श आर्यवीर

बस्ती। सार्वदेशिक आर्य वीर दल संत कबीर नगर के तत्वावधान में शारीरिक बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन आज से 9 अक्टूबर 2022 ई0 तक संत कबीर मठ मगहर संत कबीर नगर में किया गया है। इस शिविर में 12 से 20 वर्ष के बच्चे भाग ले रहे हैं। आज शिविर समिति ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया। शिविर के शिविर अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि बच्चों को शारीरिक क्रम में संगीतमय व्यायाम, दंड, बैठक, आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, आत्म रक्षा हेतु जूडो, कराटे, लाठी, खेलकूद आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बौद्धिक क्रम में सनातन संस्कृति के वैदिक सिद्धांतों से परिचित कराया जाएगा तथा ऐतिहासिक एवं धार्मिक ग्रंथों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराया जाएगा। आत्मरक्षा के साथ यज्ञ, योग व चरित्र निर्माण हेतु सदाचार व नैतिक शिक्षा देने के लिए आचार्य विनय आर्य प्रशिक्षक सार्वदेशिक आर्य वीर दल दिल्ली की टीम आर्यवीरों को प्रशिक्षित करेगी। शिविर के मुख्य संरक्षक महंत विचार दास जी ने कहा कि संतानों में विकास की असीम संभावनाएं हैं आवश्यकता है तो केवल उचित मार्गदर्शन की इस दिशा में शिविर का सराहनीय प्रयास है। जिला संचालक की अशोक आर्य ने कहा कि शिविर में आप सभी अपने संतानों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य रूप से भेज कर अभिभावक धर्म का निर्वहन । शिविर संचालक देवव्रत आर्य ने अभिभावकों से अपने पुत्रों को आदर्श देशभक्त विद्यार्थी बनाने के लिए इस शिविर में भेजने का आह्वान किया।
आर्य वीर दल के प्रदेश संरक्षक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि संतकबीरनगर के निकटवर्ती जिलों के आर्यवीर इस शिविर में शामिल होंगे जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा उनके सर्वांगीण विकास के गुर सिखाए जाएंगे।