Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

नगर थाना पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक

नगर बाजार(बस्ती)नगर थाना पर तैनात महिला पुलिसकर्मी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व युवतियों को जागरूक कर रहीं हैं। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति फेज-4 थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में, महिला आरक्षी रानी व महिला आरक्षी उमा देवी व का बलराम यादव के द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान* , का कार्यक्रम थाना क्षेत्र के बसुवापर तथा बट्टूपुर में चौपाल लगाया गया जिसमें , उपस्थित महिलाओं व बच्चियों को सशक्तिकरण से संबंधित बातों को बताते हुए स्वयं की सुरक्षा और बचाव करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076,1098,181,112, 102 व 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु बताया गया तथा कार्यवाही कराने हेतु सभी से अपील किया गया।
थाना प्रभारी नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी मुख्य बाजार, चौराहे, गांव, मुहल्ले, विद्यालयों आदि में बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिये आत्मरक्षा के गुर व विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के टिप्स दिए जा रहे हैं। महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए पूर्ण मनोयोग से शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कराया जा रहा है।