Saturday, June 22, 2024
हेल्थ

एक सौ दस साल की महिला के कूल्हे का सफल आपरेशन

बस्तीः शहर के दक्खिन दरवाजा स्थित केयर हॉस्पिटल में एक सौ दस साल की महिला के कूल्हे का सफल आपरेशन हुआ है। केयर हॉस्पिटल के डॉ0 जुबेर अहमद ने नई तकनीक से ये आपरेशन किया। मरीज श्रीमती मन्नत खातून निवासी मझौवा जमदा शाही पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और कुछ ही दिन में ये अपने पैरों पर चलने में सक्षम होंगी।

डॉ0 जुबेर अहमद जाने माने हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ0 एआर खान के सुपुत्र हैं। उनकी कुशलता से यह कूल्हे का ऑपरेशन नई टेक्निक से सफल हुआ है। इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से डी अर्थों किया है। तत्पश्चात दिल्ली में भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज से आर्थोपेडिक्स में डीएनबी किया है, वहीँ अपोलो अस्पताल मूलचंद अस्पताल, कैलाश आजाद मेडिकल कॉलेज, व लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में कई सालों तक आर्थोपीडिक्स सर्जन के रूप में सेवा दिया है। इस समय बस्ती में केयर हॉस्पिटल पर पिछले समय से ही दर्जनों जटिल ऑपरेशन पूरी सफलता से किये हैं। इनका कहना है कि बाहर जाने की समस्या से निजात मिलेगी, नई टेक्निकल विधि द्वारा सफल ऑपरेशन किया जा रहा है।