Thursday, June 27, 2024
बस्ती मण्डल

अभिषेक उपाध्याय अध्यक्ष अकलेश चौधरी मन्त्री बनें

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और साऊँघाट विकास खण्ड के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में पुर्सिया स्थित साऊँघाट बीआरसी के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी के बाद चुनाव पर्यवेक्षक विजय प्रकाश चौधरी व चुनाव अधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी की देख रेख में अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

जिसमें सर्व सम्मति से अभिषेक उपाध्याय अध्यक्ष अकलेश चौधरी मन्त्री मो. याकूब वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार कोषाध्यक्ष सचिन पाण्डेय संयुक्त मन्त्री अखिलेश मिश्र,रमेश शुक्ल,सूरज पाण्डेय,सोनिल श्रीवास्तवा, उमेश चन्द्र, पंकज चौधरी, रवीन्द्र प्रताप,महेश चन्द्र, लालजी वर्मा,शैलेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष सुधा देवी,उपमा वर्मा, प्रभात पाण्डेय,चंद्रपाल सिंह,सिद्धेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र चौधरी,दीपक गौतम,बृजेश त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, विजेंद्र यादव संगठन मन्त्री पूजा गुप्ता, कंचन गुप्ता,अनीता , मो. ताजुद्दीन, मधुसूदन तिवारी, नरेंद्र प्रसाद,अमित वर्मा,स्वप्निल गौतम,उदयभान विश्वकर्मा, विन्देश चौधरी प्रचार मन्त्री राजेश यादव एकाउन्टेंट रमाकांत ऑडिटर रमेश कुमार शुक्ल मीडिया प्रभारी बनाये गए।
जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ है, हमें अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही अधिकारों के लिये निरन्तर सक्रिय रहना होगा, संगठन की मजबूती आवश्यक है। यह जानकारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।
इस अवसर पर जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैल कुमार शुक्ल,पटेश्वरी प्रसाद निषाद,राजकुमार सिंह,राम भरत वर्मा, राजेश चौधरी,अवनीश त्रिपाठी,विनोद कुमार यादव,ओमप्रकाश पाण्डेय,विजय प्रताप वर्मा,कन्हैयालाल भारती,अभिनव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।