Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

कवि , लेखक, संपादक आ.भूपेश प्रताप सिंह जी के जन्मदिन (०५ सितंबर) पर विशेष

यथा नाम तथा गुण
ढूंढिए अवगुण,मिलते हैं गुण
यही है भूपेश का विशेष गुण।

नाम ही भूपेश है व्यक्तित्व अशेष है
सरल सहज भले मानुष भोले
शब्दों के बहुत आग्रही हैं,
कलम चलती है जब इनकी
तब तो लगते सर्वश्रेष्ठ हैं।

माना कि कुछ अवगुण होंगे
इंसानी फितरत भी इनमें होंगे
इसमें विचित्र तो कुछ लगता नहीं
इंसान हैं तो इंसान ही समझे हम
भगवान होने की दुहाई न देते होंगे।

आज जन्मदिन उनका है
आइए! मुबारकबाद देते हैं,
अनुज भूपेश को बधाइयों संग
दीर्घायु होने का आशीर्वाद देते हैं।

चलती रहे लेखनी सदा आपकी
मां शारदे की बनी रहे कृपा आप पर
हमारा आपका रिश्ता यूं ही बना रहे
खुशियों की सौगात मिलती रहे आपको
जन्मदिन पर इतनी सी दुआ करते हैं।

स्वस्थ रहें, सानंद रहें, मस्त रहें
दिलों में आप सभी के बसते रहें
सदियों तक जन्मदिन की
हम सब आपको देते रहें बधाइयां
ईश्वर करे आपका जन्मदिन
युगों युगों तक आये
जन्मदिन मुबारक हो आपको
हम सब मिलकर आपको देते दुआएं।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५८२१