Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

अपना दल एस के एक करोड़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बस्ती मंडल में 5 लाख ज्यादा सदस्य बनाये जाएंगे: गिरजेश पटेल

बस्ती, 4 सितंबर।अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, हमारी नेता आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी ने पूरे प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें बस्ती मंडल से कम से कम 5 लाख सदस्य बनाना है। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी इस लक्ष्य को हम सभी पूरा कर पाएंगे। रविवार को बस्ती मंडल में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सदस्यता प्रभारी गिरजेश पटेल ने यह बात कही। भारी भीड़ के बीच गिरजेश पटेल ने खुद पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर गिरजेश पटेल ने कहा कि बस्ती मंडल की धरती ने हमेशा अपना दल (एस) को मजबूत करने का कार्य किया है। पिछले 10 सालों से यहां के लोगों ने लगातार पार्टी के उम्मीदवारों को जीत का तिलक लगाकर विधानसभा में भेजने का कार्य किया है।
बता दें कि 2 सितंबर को हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रतापगढ़ से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इसी के क्रम में आज बस्ती मंडल सहित सभी 18 मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर गिरजेश पटेल ने मंडल के सभी विधानसभा अध्यक्षों, ज़ोन प्रभारियों सहित प्रमुख लोगों को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर गिरजेश पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों व किसानों के हक़ हुक़ूक़ के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हमारी नेता आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी, कैबिनेट मंत्री आदरणीय आशीष पटेल जी उन्हीं की विचारधारा पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने के मिशन में जुटे हुए हैं। गिरजेश पटेल ने अपना दल एस को राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी अब प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। ऐसे में हमारी ताकत बढ़ने के साथ साथ हमारी जनता के प्रति जवाबदेही भी ज्यादा बढ़ गई है। अब प्रदेश की जनता हमसे ज्यादा उम्मीद रखेगी। ऐसे में हम सभी को और मेहनत करनी होगी। हमें 2024 के मद्देनजर 24 घंटे मेहनत करने की जरूरत है, तभी हम 2024 में सफल होंगे। हमें पार्टी को बूथ स्तर से फिर से पुनर्गठित करना है। इसके लिए हम सभी को जमीन पर उतरने की जरूरत है। अगले दो महीने तक चलने वाले सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मैं स्वयं एक में जाऊँगा और अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में वृहद रूप से सदस्यता अभियान को आज से चलाया जाएगा एवं सभी जनपदों के तुलनात्मक आंकड़ों के आधार पर जिलाध्यक्षों का परफार्मेंश रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने तथा संचालन कार्यवाहक प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने किया।

इस अवसर पर झिनकान चौधरी,रामकुमार पटेल, प्रदीप पटेल,राजकुमार पटेल,राजमणि पटेल,वेद प्रकाश चौधरी,सर्वेश वर्मा,संजय सिंह पगार,लवकुश,गंगा सिंह सैंथवार, पुष्कर चौधरी, राम दास मौर्य, आत्मा राम पटेल, अनिल चौधरी, लवकुश सैनी, डा एस पी पटेल,संजय चौधरी, लवकुश सैनी, शेषमणि प्रजापति,पी सी पटेल, बाबूलाल कन्नौजिया,राम पारस निषाद, निसार अहमद,इरफान खान,रोहित पटेल,महिपाल पटेल,सुरेंद्र चौधरी,रमेश चंद्र गिरी,श्रीमती गीता वर्मा,दुर्गेश चौधरी,राकेश पटेल,पवन चौधरी,अशोक तिवारी,शिखा सिंह एवम सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।