Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

हिन्दुत्व की रक्षा के लिये आगे आयें युवा- अखिलेश सिंह

बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ के विस्तार का क्रम निरन्तर जारी है। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मण्डल प्रभारी सरयू प्रसाद शुक्ल की उपस्थिति में हर्रैया तहसील, विकास खण्ड एवं नगर पंचायत के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्व सम्मत से प्रदीप कुमार सिंह को हर्रैया विधानसभाध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश सिंह विधानसभा प्रभारी, चन्द्रेश पाठक हर्रैया तहसील अध्यक्ष, कप्तान शुक्ल को तहसील प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि संगठन ही वह ताकत है जिसके आधार पर लक्ष्य पूरे होंगे। उन्होने परस्पर एकजुटता और सदस्यता बढाने पर जोर दिया। कहा कि हिन्दू अस्मिता की रक्षा के लिये हर संभव प्रयास तेज करना होगा। मण्डल प्रभारी सरयू प्रसाद शुक्ल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि पूरी तत्परता से जुट जाय और हिन्दू समाज के मान सम्मान की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहे। इसके पूर्व विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों, सदस्यों ने जिला पदाधिकारियों का मोटर साईकिल जुलूस निकालकर स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों के चयन के दौरान जिला प्रभारी चन्द्रशेखर कमलापुरी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ तिवारी, संगठन मंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री विन्दु गोपाल त्रिपाठी, विपिन सिंह जिला संयोजक राजेश विधायक, उपाध्यक्ष अजय मिश्र, कल्लू बाबा, विजयशंकर, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।