Wednesday, May 22, 2024
Others

सपा नेतााओ ने किया अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व्यासजी गौड़ का स्वागत

बस्ती । समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यासजी गौड़ ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताआंे ंसे सीधा संवाद बनाया। कहा कि भाजपा की सरकार में अनुसूचित जन जाति के लोगों की घोर उपेक्षा की जा रही है। उत्पीड़न के मामलों में थानों से उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। बताया कि समूचे प्रदेश में अनुसूचित जाति जन जाति के लोगों को एकजुट करने का सिलसिला जारी है जिससे 2022 के विधानसभा चुनावों में साम्प्रदायिक और स्वार्थी दलों को मुंहतोड़ जबाब दिया जा सके।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति जन जाति के लोगों को सपा मंें सदैव सम्मान मिला है। उत्पीड़न के जो भी मामले सामने आते हैं, पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिये हर स्तर पर संघर्ष किया जाता है। समाजवादी अन्याय बर्दाश्त नहीं करते।
अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम उजागिर गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष व्यासजी गौड़ को स्थितियों की जानकारी दिया, बताया कि गरीबों, दलितों के उत्पीड़न मामलों में थानों से न्याय नहीं मिल पा रहा है, पुलिस जानबूझकर मामलों को दबा देती है।
सपा कार्यालय पर व्यासजी गौड़ का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसी कड़ी में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद का पार्टी नेताओं ने स्वागत कर हौसला बढाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, दूधराम , सपा महासचिव अली अहमद, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, विजय विक्रम आर्य, अमित गौड़, अखिलेश यादव, मंशाराम कन्नौजिया, गुलाब सोनकर, रमेश गौतम, रामनाथ गौड़, रामशंकर निराला, मोहनलाल, संदीप निषाद, जहीर अहमद, अनिल कुमार कन्नौजिया, मोहनलाल गौतम, गिरीश चन्द्र, मनोज के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।