Saturday, May 18, 2024
मनोरंजन

करीना कपूर खान से शेयर की यात्रा करते हुए तस्वीर, कहा- मास्क पहनिए और बाहर देखिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, कभी कभी वह सोशल मीडिया पर कोई संदेश या तस्वीर साझा करती है। वह बहुत कम चीजों को वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा की अपने हिस्से की शूटिंग खत्म करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अब करीना ने हवाई सफर करते हुए एक तस्वीर साझा की है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि मास्क पहनिए और बाहर देखिए।

करीना कपूर खान की ये तस्वीर दिल्ली से मुंबई लौटने की हैं। करीना ने लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग दिल्ली में की थी। वह दिल्ली अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ थी। फिल्म की शूटिंग पूरी करके जब वह मुंबई लौट रही थी तब उन्होंने अपनी ये तस्वीर ली थी। करीना कपूर के कैप्शन के अनुसार वह कहना चाह रही है कि मास्क पहनकर सुरक्षा के साथ आप बाहर देखिए दुनिया बहुत खूबसूरत है।

दिल्ली से मुंबई तक के सफर के लिए करीना ने ऑल-व्हाइट आउटफिट पहना। गर्भवती अभिनेत्री स्टाइलिश दिख रही है। कोरोनावायरस महामारी ने दुनिया भर में यात्रा का तरीका बदल दिया है। तस्वीर में वह विमान की खिड़की से बाहर टकटकी लगाए हुए दिखाई दे रही है।

 

इस फिल्म में आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर सहित कलाकारों की टुकड़ी है।