Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

अटेवा बहादुरपुर ब्लॉक इकाई का गठन सम्पन्न

-अवधेश कुमार बने अध्यक्ष ,मनिराम वर्मा महामंत्री बने!

बस्ती। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की एक बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र बहादुरपुर में सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तौआब अली ने की! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलीय मंत्री दीपक सिंह प्रेमी,विशिष्ट अतिथि के रूप में एकजुट के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा,अटेवा जिला महामंत्री विजय नाथ तिवारी व एकजुट के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा,अमरनाथ,राकेश,कैलाश नाथ मौजूद रहे!

इस दौरान मण्डलीय मंत्री दीपक सिंह प्रेमी जी व जिलाध्यक्ष तौआब अली के देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया।
जिसमे सर्वसम्मति से अवधेश कुमार को अध्यक्ष व मनिराम वर्मा को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।इसी क्रम में प्रमोद सिंह, अटल विहारी उपाध्याय , अम्बिका पांडेय को संरक्षक,देवेंद्र कुमार यादव को कोषाध्यक्ष,अमित कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव आई टी सेल प्रभारी, पीयूष मिश्र को सोशल मीडिया प्रभारी पद का दायित्व दिया गया।
उपाध्यक्ष पर अवधेश कुमार गुप्ता , प्रशांत बरगाह और ब्लॉकमंत्री पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुमन सिंह ,ब्लॉक संगठन मंत्री पद पर उमाशंकर,ब्लॉक संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार यादव चितरंजन,ब्लॉक सलाहकार पर नियाज अहमद, योगेश सिंह तोमर, प्रवक्ता पद पर अमरेंद्र कुमार सिंह व कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे राम पाल चौधरी,अमर देव किया गया।
अटेवा महिला मोर्चा की संयोजिका सुमन सिंह व उपाध्यक्षा के रूप में मंजू श्रीवास्तव का मनोनयन किया गया!प्रभारी के रूप में राधेश्याम सिंह,राहुल सिंह,एव सूर्यप्रकाश शुक्ल मनोनीत हुए!

आये हुये सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए अटेवा जिलासंयोजक तौआब अली ने कहा कि यदि राजस्थान, छत्तीसगढ़ एव झारखंड की सरकारें पुरानी पेंशन बहाल कर सकती हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं कर सकती,इसके लिये जल्द ही अटेवा बड़ा आंदोलन करेगा!
नव मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार महामंत्री मनी राम वर्मा व कोषाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि जल्द ही ब्लॉक में जागरूकता एव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा!
इस दौरान जिले एव ब्लॉक के अन्य संगठनों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।